
जावेद अख्तर ने दिया धर्म को लेकर बयान
Javed Akhtar News: फेमस राइटर और कवि जावेद अख्तर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी को लेकर तो सुर्खियों में रहते ही हैं, साथ ही वह धर्म और देश पर विवादित बयान भी देते रहते हैं। जावेद अख्तर ने एक ऐसे ही बयान दिया था कि जहां धर्म वहां नाइंसाफी। जावेद अख्तर का यही मानना है कि जिस देश में ज्यादा लोग धर्म को मनाते हैं, वहां क्राइम ज्यादा होता है।
जावेद अख्तर से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि भारत एक धार्मिक देश है। धर्म में आस्था रखने वाले लोगों का मानना है धर्म आपको अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करता है और बुरी चीजों से दूर रखता है। ऐसे में जावेद अख्तर ने जवाब दिया, एक वर्ल्डमैप उठा लीजिए और उन जगहों को मार्क कीजिए, जहां धर्म को काफी माना जाता है और फिर एक और नक्शा लीजिए। उसमें देखिए, जहां भ्रष्टाचारस, नाइंसाफी और जु्र्म ज्यादा है। आप देखेंगे की दोनों एक ही जगह पर हैं।
आगे जावेद अख्तर ने कहा- अगर सच में धर्म नेक बना देता है तो फिर ऐसा क्यों है कि जहां धर्म खत्म हो गया है वहां लोग बेहतर हैं। जैसे पश्चिमी यूरोपियन देशो में। वहां रहने वाले लोगों को और धर्म को मानने वाले लोगों को देख लीजिए। आपको अपने आप अंतर दिख जाएगा, कि क्या-क्या होता है।
Published on:
27 Mar 2024 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
