बॉलीवुड

‘जवान’ का दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस में छाया भौकाल, 64वें दिन भी कलेक्शन पर नहीं रुका कमाई का शोर

Jawan Box Office Collection Day 64: 'जवान' को रिलीज हुए 63 दिन हो चुके हैं, ऐसे में फिल्म ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है।

less than 1 minute read
Nov 09, 2023

Jawan Box Office Collection Day 64: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा चुकी है। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 64 दिन गुरुवार को पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने 75 करोड़ की शानदार ओपेनिंग करके हाइएस्ट ओपेनिंग हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं 80 से ज्यादा करोड़ की कमाई के साथ एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। जवान 7 सितंबर को थिएटर्स पर रिलीज हुई थी और तब से कितनी फिल्में आईं और गईं, पर जवान टस से मस नहीं हुई।

64वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 'जवान' शाहरुख खान के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। जहां फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 641.06 करोड़ से ज्यादा रुपए का कारोबार किया है। वर्ल्डवाइड 1160 करोड़ से ज्यादा कमाकर इतिहास रच दिया है।

Published on:
09 Nov 2023 01:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर