23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jawan Box Office: ‘जवान’ का दूसरा शुक्रवार बना शानदार, 400 करोड़ हुई पार, फिर भी कम कलेक्शन की चमक

Jawan Box Office Collection Day 9: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के कलेक्शन में हर रोज कमी देखी जा रही है। 9वें दिन का भी आंकड़ा सामने आ गया है।

2 min read
Google source verification
Jawan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) कमाई के मामले में सबको पछाड़ रही है। जब से फिल्म रिलीज हुई है तब से ही यह रोज कोई न कोई रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अपने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 700 करोड़ की कमाई कर ली है। वही, एटली के निर्देशन में बनी जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 400 करोड़ क्लब में ग्रैंड एंट्री कर ली है। फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार शुक्रवार यानी 15 सितंबर को नए आंकड़ें जारी किए हैं जिससे पता चला है कि जवान 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है चलिए जानते है फिल्म ने रिलीज के 9वे दिन कितने का कलेक्शन किया है।  जवान ने शुक्रवार को कितने कमाए (Jawan Box Office Collection Day 9) बॉक्स ऑफिस के ट्रेड का हिसाब किताब रखने वाली वेबसाइट sacnilk ने शुक्रवार की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों से पता चला है कि शुक्रवार को शाहरुख खान की जवान ने करीब 20 करोड़ की कमाई कर ली है। अगर ये कलेक्शन सही साबित हुआ तो शुक्रवार के इस कलेक्शन के साथ इंडिया में जवान 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इस कमाई के साथ जवान का कलेक्शन 409.88 करोड़ हो जाएगा। पर शाम होते-होते यह आकंड़े कम और ज्यादा हो सकते हैं।  पहले हफ्ते में जवान ने इतने करोड़ कमाए (Jawan Week 1 Collection) सभी सिनेमाघरों में 7 सितंबर को जवान रिलीज हुई थी। फिल्म ने 14 सितंबर को अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म को ग्रैंड ओपनिंग मिली थी और हर दिन जवान फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। रिलीज के एक हफ्ते में जवान ने 389.88 करोड़ का कलेक्शन किया। कमाई के ये आंकड़े हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं के हैं।  वर्ल्डवाइड जवान ने एक हफ्ते में कितनी कमाई की (Jawan Worldwide Week 1 Collection) जवान फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने अपने ही प्रोडक्शन हाउस रेड चिलिज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ये प्रोडक्शन हाउस हर रोज कमाई के आंकड़े जारी करता है। जिससे साफ हो सके कि फिल्म कितना और कैसा कलेक्शन कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जवान ने वर्ल्डवाइड अपने पहले हफ्ते में 696 करोड़ की कमाई कर ली है। प्रोडक्शन हाउस ने आज ये आंकड़े जारी करते हुए लिखा है कि बॉक्स ऑफिस पर एक जवान की तरह जमकर ये फिल्म लड़ रही है।  जवान ने कमाई के बनाए कौन-कौन से रिकॉर्ड जानिए (Jawan Make Many Records)  पहली: जवान फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ की ओपनिंग मिली। भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। तीन भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म के हिंदी लैंग्वेज ने पहले दिन सबसे ज्यादा 65.50 करोड़ कमाए थे। दूसरी: रिलीज के पहले संडे को शाहरुख खान की इस फिल्म ने 80 करोड़ की कमाई के साथ Biggest Single Day का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। तीसरा: तीन दिनों में 200 करोड़ कमाई करने वाली पहली फिल्म का रिकॉर्ड भी जवान ने अपने नाम किया है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने ये आंकड़ा चार दिनों में पार कर लिया था। चौथा: जवान पांच दिनों में 300 करोड़ क्लब में सबसे जल्दी एंट्री करने वाली फिल्म भी बन गई है। पांचवा: एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी इस फिल्म ने बना कर लिया है। पहले हफ्ते में जवान ने कुल 389.88 करोड़ की कमाई की है।

शाहरुख खान की फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।

Jawan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) कमाई के मामले में सबको पछाड़ रही है। जब से फिल्म रिलीज हुई है तब से ही यह रोज कोई न कोई रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अपने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 700 करोड़ की कमाई कर ली है। वही, एटली के निर्देशन में बनी जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 400 करोड़ क्लब में ग्रैंड एंट्री कर ली है। फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार शुक्रवार यानी 15 सितंबर को नए आंकड़ें जारी किए हैं जिससे पता चला है कि जवान 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है चलिए जानते है फिल्म ने रिलीज के 9वे दिन कितने का कलेक्शन किया है।

जवान ने शुक्रवार को कितने करोड़ की कमाई (Jawan Box Office Collection Day 9)
बॉक्स ऑफिस के ट्रेड का हिसाब किताब रखने वाली वेबसाइट sacnilk ने शुक्रवार की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों से पता चला है कि शुक्रवार को शाहरुख खान की जवान ने करीब 20 करोड़ की कमाई कर ली है। अगर ये कलेक्शन सही साबित हुआ तो शुक्रवार के इस कलेक्शन के साथ इंडिया में जवान 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इस कमाई के साथ जवान का कलेक्शन 409.88 करोड़ हो जाएगा। पर शाम होते-होते यह आकंड़े कम और ज्यादा हो सकते हैं।

पहले हफ्ते में जवान ने इतने करोड़ कमाए (Jawan Week 1 Collection)
सभी सिनेमाघरों में 7 सितंबर को जवान रिलीज हुई थी। फिल्म ने 14 सितंबर को अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म को ग्रैंड ओपनिंग मिली थी और हर दिन जवान फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। रिलीज के एक हफ्ते में जवान ने 389.88 करोड़ का कलेक्शन किया। कमाई के ये आंकड़े हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं के हैं।

जवान ने कमाई के बनाए कौन-कौन से रिकॉर्ड जानिए (Jawan Make Many Records)

पहली: जवान फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ की ओपनिंग मिली। भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। तीन भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म के हिंदी लैंग्वेज ने पहले दिन सबसे ज्यादा 65.50 करोड़ कमाए थे।
दूसरी: रिलीज के पहले संडे को शाहरुख खान की इस फिल्म ने 80 करोड़ की कमाई के साथ Biggest Single Day का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
तीसरा: तीन दिनों में 200 करोड़ कमाई करने वाली पहली फिल्म का रिकॉर्ड भी जवान ने अपने नाम किया है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने ये आंकड़ा चार दिनों में पार कर लिया था।
चौथा: जवान पांच दिनों में 300 करोड़ क्लब में सबसे जल्दी एंट्री करने वाली फिल्म भी बन गई है।
पांचवा: एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी इस फिल्म ने बना कर लिया है। पहले हफ्ते में जवान ने कुल 389.88 करोड़ की कमाई की है।