Jawan Trailer: 'पुण्य हूं या पाप हूं, मैं भी आप हूं...' शाहरुख खान का नया धमाका, हो जाएं तैयार
मुंबईPublished: Jul 09, 2023 03:36:06 pm
Jawan Trailer:शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर जवान का एक नया मोशन पोस्टर साझा किया है।


शाहरुख खान की 'जवान' पर उनके फैंस ही नहीं बॉक्स ऑफिस की भी निगाहें हैं।
Jawan Trailer Release Date: शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' की शानदार कामयाबी के बाद अब एक और धमाका करने जा रहे हैं। शाहरुख की अगली फिल्म 'जवान' अपनी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को एटली ने बनाया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ट्रेलर का भी उनके फैंस को इंतजार है। शाहरुख ने अब ट्रेलर और फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है।