बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम की फिल्में कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही। साल 2016 में उनकी लगातार चार एक्शन फिल्मों 'फोर्स 2', 'रॉकी हैंडसम', 'ढिशूम' और 'वजीर' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'फोर्स टू' के अलावा उन्हें बाकी किसी मूवी से ज्यादा रिस्पांस नहीं मिल पाया था। इसके बाद कुछ समय तक बड़े पर्दे पर उनकी कोई फिल्म नहीं आई। लेकिन हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी आॅफ पोखरण' को अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके साथ ही अब उनकी तीन एक्शन फिल्में और आने वाली हैं।