10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईशान के साथ इंटीमेट सीन पर ये क्या बोल गई जाह्नवी..पकड़े गए

ट्रेलर में ईशान और जाह्नवी के बीच एक किसिंग सीन दिखाया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Jun 2018, 3:48 PM IST

Jhanvi kapoor

Jhanvi kapoor

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दोनों ही स्टार इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। जाह्नवी की यह डेब्यू फिल्म है। वहीं ईशान इससे पहले फिल्म 'बियॉन्ड द क्लॉउड्स' में नजर आ चुके हैं।

ट्रेलर में दिखाया किसिंग सीन:

बता दें कि फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर में ईशान और जाह्नवी के बीच एक किसिंग सीन दिखाया गया है। साथ ही फिल्म में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई गई है। आॅन स्क्रीन ही नहीं आॅफ स्क्रीन भी इनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी है। फिल्म के को-स्टार्स सेट के पीछे भी काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर ही साथ घूमते-फिरते दिखाई देते हैं।

इंटीमेट सीन पर बोली जाह्नवी:
फिल्म में ईशान के साथ इंटीमेट सीन पर जाह्नवी ने एक तस्वीर शेयर की है। जाह्नवी ने ईशान के साथ फिल्म की शूटिंग की कुछ कैंडिड और इंटीमेट सीन वाली तस्वीर शेयर करते हुए कहा है,'काफी गहरे और इंटीमेट मोमेंट के बीच पकड़े गए।'

अर्जुन कपूर का ट्वीट:
अर्जुन कपूर ने अपने ट्वीट में जाह्नवी और ईशान को मॉडर्न रोमियो-जूलियट कहकर सम्बोधित किया है। अर्जुन ने लिखा, 'धड़क के लिए ऑल द बेस्ट। मैं करण जौहर और शशांक खेतान का शुक्रगुजार हूं कि वे दोनों तुम्हें और ईशान खट्टर को एक मॉडर्न रोमियो जूलियट के रूप में पेश कर रहे हैं।'

इमोशनल हुई जाह्नवी:
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब मीडिया ने जाह्नवी से उनकी मां श्रीदेवी के बारे में सवाल पूछा तो वह काफी इमोशनल हो गईं और सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। जाह्नवी ने सिर्फ इतना ही कहा कि वह अपनी मां को बहुत मिस कर रही हैं। बता दें कि फिल्म 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है। जाह्नवी ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपनी मां के साथ बैठकर 'सैराट' फिल्म देखी थी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने मां से कहा था कि काश ऐसा रोल करने को मिल जाए। जाह्नवी को जल्द ही यह मौका मिल गया। करण जौहर ने सैराट का हिंदी रीमेक बनाया और जाह्नवी को लीड रोल में लिया।