बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणबीर और आलिया अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी में एक तस्वीर को लेकर काफी चर्चाओं में आ गए थे। जिसके बाद इनके बीच अफेयर की चर्चाओं को हवा मिल गई थी। तभी से इनके फैंस यह जानना चाहते है कि इनके प्यार का यह सिलसिला कब, कहां और कैसे शुरू हुआ।