बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान जॉनी लीवर (Johny Lever) ने बताया कि उनकी बहन की मौत के दिन भी शो में परफॉर्मेंस दी थी। जॉनी ने कहा, मेरी बहन का निधन हो गया था और मुझे एक शो करना था। मैं इस भरोसे में था कि मेरा शो रात 8 बजे है। लेकिन फिर अचानक मेरा दोस्त आया और कहा कैसे जॉनी भाई शो कैंसिल कर दिया? मैंने कहा, नहीं, शो तो रात 8 बजे है। उसने कहा कि शो शाम को 4 बजे है। कॉलेज का फंक्शन है। मैंने कहा, अरे बाप रे। अब घर पर सब रो रहे हैं और मैंने वहां से अपने कपड़े लिए और चुपके से निकल गया। मैं टैक्सी में ही कपड़े बदलने लगा। उस वक्त मेरे पास कार नहीं थी।