आपको बता दें कि यह ब्लैक व्हाइट दौर का फोटो हैं। अपने पापा के 78वें जन्मदिन पर इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा था कि माय हीरो, लव यू पापा। अभिषेक बच्चन के इस फोटो को शेयर करते ही लोगों ने इस तस्वीर पर अपना प्यार लूटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें 4 मार्च को रिलीज हो रही है झुंड भी शामिल है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र फिल्म में भी खास रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं। रनवे 34, बटरफ्लाई, गुड बाय, ऊंचाई जैसी कई फिल्मों के प्रोजेक्ट अभी अमिताभ के पास है।