
juhi chawla
बॅालीवुड अभिनेत्री जूही चावला 90 के दशक से रोमांटिक फिल्मों में काम करती आईं है। उन्होंने उस दौरान या तो चुलबुला या फिर मासूमियत से भरा किरदार निभाया। लेकिन सन 2014 में फिल्म 'गुलाब गैंग' के दौरान पहली बार वह एक खलनायिका के रोल में बड़े पर्दे पर नजर आईं। उस दौरान उनके इस किरदार की काफी सराहना की गई। अब एक बार फिर जूही अगली फिल्म में विलेन के रूप में नजर आने वाली हैं।
जूही ने अपने किरदारों को लेकर करी बात...
एक इंटरव्यू के दौरान जूही ने बताया,'' विश्वास कीजिए, 'गुलाब गैंग' के बाद मैं खुद को सर्वश्रेष्ठ खलनायक मानने लगी थी। उस किरदार को निभाते हुए मुझे इतना मजा आया कि मुझे ऐसे ही और किरदार करने का मन होने लगा। लेकिन, ताज्जुब की बात है कि मेरे पास वैसे किरदार लेकर ज्यादा लोग नहीं आए।''
एक बार फिर बनेंगी विलेन
'विमेन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल' के पहले संस्करण की ब्रांड एंबेसडर जूही ने आगे बताया कि अब जाकर उन्हें एक फिल्म में ऐसा ही एक नकारात्मक किरदार निभाने का मौका मिला है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
जूही के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जल्द ही जूही वेब सीरीज 'द टेस्ट केस' से डिजिटल में प्रवेश करेंगी। इसके अलावा वह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जीरो' में एक कैमियो करने वाली हैं। इन दिनों वह एक मनोवैज्ञानिक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वह एक अलग तरह का किरदार निभाती नजर आएंगी।
Updated on:
20 Mar 2018 11:58 am
Published on:
20 Mar 2018 11:56 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
