
ranveer singh
बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' के लिए हिरोइन की तलाश पूरी हो चुकी है। इस फिल्म के लिए सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को फाइनल कर लिया गया है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के जरिए दी है। रोहित शेट्टी और करण जौहर की आगामी फिल्म 'सिम्बा' में सारा लीड रोल निभाएंगी।
फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग बीच में रुकी :
सैफ अली खान की बेटी सारा 'सिम्बा' से पहले फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग कर रहीं थी। इसी बीच डायरेक्टर अभिषेक कपूर और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के बीच हुए मतभेदों की वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। खबरों की मानें तो अब सबकुछ ठीक है और उम्मीद जताई जा रही है कि 'केदारनाथ' 23 नवंबर को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं।
'सिम्बा' के लिए बेहद खुश हैं सारा:
फिल्म 'सिम्बा' सारा अली खान की दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। बता दें कि सारा इस फिल्म को लेकर काफी खुश नजर आ रहीं हैं। उनके खुश होने का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर सिंह के साथ काम करने का मौका है।
प्रिया प्रकाश को लेकर हो रही थी चर्चा:
रणबीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' के लिए मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश, जाह्नवी कपूर और दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आया था। प्रिया प्रकाश इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉलीवुड में अगर उन्हें कोई एक्टर पसंद है तो वह हैं रणबीर सिंह। अब प्रिया की जगर रणबीर के साथ सारा अली खान डेब्यू करने जा रहीं हैं।
फिल्म 'सिम्बा' में इस रोल में दिखेंगे रणबीर:
इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर सिंह पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। जिसका नाम संग्राम भालेराव होता है। यह फिल्म 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बन रही है। यह फिल्म इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
Published on:
20 Mar 2018 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
