6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वैग के बाद ये है कैटरीना का नया बोल्ड डांस..VIDEO देख उड़ जाएंगे होश!

कैटरीना सलमान के बाद आमिर खान के साथ अब फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हो गई है

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Feb 02, 2018

KAITRINA KAIF DANCE SWAG SE SWAGAT THUGS OF HINDOSTAN

KAITRINA KAIF DANCE SWAG SE SWAGAT THUGS OF HINDOSTAN

कैटरीना कैफ आज कल अपने फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' की कामयाबी पर फूले नही समा रही हैं। फिल्म ने अब तक करीब 330 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसके साथ ही ये फिल्म कैटरीना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म ने देश के साथ साथ विदेशो में भी ताबड़तोड़ कमाई की है। लेकिन टाइगर की कामयाबी के बाद कैटरीना आराम करने के मूड में नही दिख रही हैं। बता दें कि कैटरीना सलमान के बाद आमिर खान के साथ अब फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हो गई है। हाल ही में फिल्म के एक डांस की तैयारी का वीडियो सामने आया है जिसमें कैटरीना बोल्ड लुक में नजर आ रही है। ये वीडियो कैटरीना ने खुद अपनी INSTAGRAM अकाउंट से शेयर किया है।

Rewind and repeat ..... #thugslife 🌟💃🦄

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

वीडियो को शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा है कि "Rewind and repeat ..... #thugslife" बता दें कि ये कैटरीना के फिल्म के कोई डांस का प्रैक्टिस वीडियो है जिसमें कैटरीना काफी बोल्ड स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं।उनके पिछली फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' के डांस 'स्वैग पर स्वागत' को देखकर लगता है कि इस बार कैटरीना फिर से कोई बड़ा धमाल करने जा रही हैं। कैटरीना के इस डांस वीडियो को शेयर करते ही करीब 7 लाख से ज्यादा लोगो ने इसे लाइक कर लिया और हजारों ने कमेन्टस।

इसके अलावा अगर आमिर की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की बात करें तो ये फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन का इंडियन वर्जन है। काफी दिनों से इस फिल्म की शूटिंग मालटा में चल रही थी। अब इस फिल्म का अगला भाग मुबंई में ही शूट किया जा रहा है।फिल्म में कैटरीना और आमिर के साथ साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनी ये फिल्म 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।