6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी शो में हुआ खुलासा, कैटरीना ने इस एक्ट्रेस की वजह से नहीं की सलमान संग शादी

हाल में कैटरीना कैफ अपनी एक खास दोस्त संग नेहा धूपिया के टॅाक शो में गई जहां उन्होंने बताया कि आखिर वो शादी नहीं कर रहीं...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Feb 01, 2018

katrina kaif

katrina kaif

बॅालीवुड इंडस्ट्री में कुछ जोड़िए ऐसी है जिनके एक ना होने का आज भी अफसोस मनाया जाता है। उन्ही में से एक है बॅालीवुड के दबंग सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी। सालों पहले इन दोनों का रिश्ता टूट गया था जिसके बाद कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी। लेकिन फिल्म टाइगर जिंदा है के दौरान सलमान-कैटरीना एक बार फिर नजदीक आए। लेकिन अभी भी कैटरीना की शादी अटकी पड़ी है। सलमान की तरह वे भी शादी से भागने लगी हैं। पर बता दें इसकी असल वजह सलमान नहीं कोई और है। दरअसल वे अपनी बेस्ट फ्रेंड के कारण अभी तक कुंवारी बैठी हैं। और उनकी बेस्ट फ्रेंड कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट हैं।

जी हां बता दें हाल में कटरीना कैफ एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नेहा धूपिया के शो में नजर आईं। जब उनसे वहां उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वो इंतजार कर रही हैं कि पहले आलिया की शादी हो जाए, उसके बाद वो अपना घर बसाएंगी। बता दें इन दिनों आलिया और कटरीना की दोस्ती काफी बड़ गई है। दोनों लगातार मीडिया की खबरों का भी हिस्सा बनती रहती है। वैसे कैटरीना का ये जवाब काफी अजीब था। कहा जा सकता है कि उन्होंने ये इसलिए कहा क्योंकि वे अपनी शादी को लेकर अभी बिलकुल नहीं सोच रही।

कहीं ऐसा ना हों की यहां सलमान और वहां कैटरीना उम्रभर कुंवारे रह जाएं। अब तो दोनों को एक दूसरे के बारे में एक बार फिर सोचना चाहिए। इसके अलावा अगर कैटरीना के करियर की बात करें तो बता दें इस साल कैटरीना दो बड़ी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। पहले वे आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में नजर आएंगी और उसी के बाद वे शाहरुख खान संग मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी।