काजोल ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत की। एक्ट्रेस से पूछा गया कि ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का दूसरा पार्ट आएगा? तो इसके जवाब में उन्होंने ने कहा, नहीं, कभी भी नहीं DDLJ 2 नहीं बनानी चाहिए, सिमरन और राज को ट्रेन पर चढ़ने पर ही छोड़ देना चाहिए। किसी को भी परवाह नहीं करनी चाहिए कि पहले पार्ट में दिखाए गए ट्रेन वाले सीन के बाद क्या हुआ हुआ। किसने किसको मारा है, कितने बच्चे हुए। हम उसके बाद शादी पर चर्चा नहीं करते। यह सब हो चुका है। कोई भी नहीं जानना चाहता कि ट्रेन वाले सीन के बाद राज और सिमरन के साथ क्या हुआ। जो कहानी का अंत दिखाया गया वह बिल्कुल सही था और इसे जारी रखने की कोशिश करने से इसका जादू खत्म हो जाएगा।”