अरुणा ईरानी ने लेहरेन रेट्रो को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह एक बार नहीं दो बार ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। पहली बार जब उन्हें कैंसर का पता चला था तो वह शूटिंग कर रही थीं। उन्हें अचानक लगा कि कुछ सही नहीं है। डॉक्टर ने पहले इसे मामूली गांठ बताया, लेकिन उन्होंने रिस्क नहीं लिया और तुरंत उसे फिर चेक करवाया तो पता चला कैंसर हैं। उन्होंने उसे निकलवा दिया। डॉक्टर ने अरुणा को कीमोथेरेपी लेने की सलाह दी थी, लेकिन बाल झड़ने और स्किन खराब होने के डर से उन्होंने मना कर दिया था। अरुणा ने कहा, “डॉक्टर ने कहा था कि दवाई लेनी होगी, तो मैंने वही चुना क्योंकि मैं काम कर रही थी। सोचिए, अगर बाल झड़ जाते तो शूटिंग कैसे करती?”