मन्नारा चोपड़ा ने खुद अपने पिता के निधन की खबर सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने पोस्ट में पिता रमन हांडा को श्रद्धांजलि देते हुए और उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आज गहन दुख और शोक के साथ आज हमने अपने प्यारे पिता को खो दिया है। वह हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए हैं। वह परिवार की शक्ति और स्तंभ थे।” साथ ही मन्नारा ने पिता के अंतिम संस्कार की भी जानकारी दी है।