ट्विटर पर कंगना ने बाला साहब ठाकरे की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि- ‘ग्रेट बाला साहब ठाकरे, मेरे मनपसंदीदा आइडल्स में से एक थे। उनको सबसे बड़ा डर था कि शिवसेना किसी दिन गुटबंधन कर लेगी और कांग्रेस बन जाएगी।’ कंगना आगे लिखती हैं कि ‘पार्टी की यह दशा देखकर आज वह क्या महसूस कर रहे होंगे?’ आपको बता दें यह वीडियो उस वक्त भी खूब देखा गया था। जब शिवसेना ने बीजेपी से किनारा करके कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिला लिया था।
ट्विटर पर वीडियो शेयर करने के बाद कंगना ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए भी एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने सोनिया गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि ‘वह खुद एक महिला हैं। यह सब देखते हुए क्या उन्हें तकलीफ नहीं होती है? महाराष्ट्र सरकार उनके साथ ऐसा बर्ताव कर रही है?’ पोस्ट में उन्होंने सोनिया गांधी के आगे लिखा कि ‘क्या वह अपने पार्टी से संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने की बात नहीं कह सकती हैं। जो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से मिले हैं।’
आपको बता दें चलें कि कंगना के ऑफिस को तोड़े जाने पर वह काफी नाराज़ थीं। जिसके बाद कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए एक वीडियो बनाया था। जिसमें उन्होंने ‘तू’ कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद कंगना पर गलत शब्दों का प्रयोग करने की बात कह कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।