बिना मास्क दिखीं कंगना रनौत
दरअसल, कंगना रनौत मास्क नहीं पहनने को लेकर पहले भी यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इस बार भी मास्क पहनने को गंभीरता से नहीं लिया। आंखों पर चश्मा लगाए कंगना बिना मास्क अपने कार्यालय का जायजा लेते फोटोग्राफर्स के कैमरे में कैद हुईं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स कर अपनी नाराजगी जाहिर की। विरल भवानी की ओर से शेयर किए गए कंगना के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। एक यूजर ने लिखा, 'ये औरत कभी मास्क क्यों नहीं पहनती है। सनग्लासेस पहनना याद है लेकिन मास्क नहीं।' एक अन्य ने लिखा, 'ये बिना मास्क के क्यों घूमती है यार।' एक अन्य ने लिखा,'अरेस्ट करो इसको, बिना मास्क के घूम रही है।'