नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज 34 साल की हो गई हैं। जी हां, आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है। वहीं बीते दिन सरकार ने कंगना को उनका गिफ्ट दे ही दिया है। कंगना को फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह चौथी बार है जब कंगना नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर रही हैं। वहीं कंगना अपने बेबाक और किसी से ना डरने के अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। आए दिन कंगना ट्वीट कर बॉलीवुड इंडस्ट्री और सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखती हुईं नज़र आती हैं। लेकिन कई बार यह भी देखा गया है कि वह कई लोगों से पंगा भी ले लेती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े पांच बड़े विवादों पर नज़र डालते हैं।