विक्रांत मैसी का अजीब कमेंट
यामी ने अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी की एक फोटो शेयर की थी। इसमें वह लाल साड़ी, पहाड़ी नथ और हाथों में कलीरे पहने हुए नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर कंगना ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कमेंट कर लिखा, 'हिमाचली दुल्हनें सबसे सुंदर होती हैं, बिलकुल देवी की तरह दिव्य लग रही हो।' वहीं, एक्टर विक्रांत मैसी ने उनकी तुलना राधे मां से कर दी। उन्होंने कमेंट कर लिखा, 'राधे मां की तरह पवित्र और शुद्ध।'