बता दें कि नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन से शादी की थी। दोनों ने इस्लाम, हिंदू और ईसाई धर्मों की परंपराओं के मुताबिक शादी की थी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। कुछ वक्त पहले निखिल जैन ने शादी में चल रही दिक्कतों के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘शादी बहुत ही पवित्र बंधन है और इसे दूसरे लोग खराब नहीं कर सकते चाहे कोई अंदर से हो या बाहर से। मैं अपने परिवार और इंडियन वैल्यू की काफी इज्जत करता हूं। मैं वही करता हूं जो उस वक्त जरूरी होता है।’