नई दिल्लीPublished: May 04, 2021 01:21:23 pm
Shweta Dhobhal
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। कंगना पर पश्चिम बंगाल की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस ने पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा के परिणाम के बाद कुछ विवादित ट्विट्स किए थे।
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर बड़ी ही बेबाकी से लिखती हैं और बोलती हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस को इसका खामियाजा भगुतना पड़ता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे। जिसके बाद कंगना का ट्विटर अंकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने ट्विटर प्लेटफॉर्म के नियमों को तोड़ा है।