20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस से जूझ रहीं कनिका कपूर के बारें में ये पांच बातें नहीं जानते होंगे आप, जानिए अब कैसी ही हेल्थ

कोरोना वायरस की चपेट में आईं कनिका कपूर की जिंदगी से जुड़ी ये पांच बातें जानकार हैरान रह जाएंगे आप....
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Mar 23, 2020

kanika kapoor corona positive

kanika kapoor corona positive

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर Kanika Kapoor के कोरोना वायरस पॉजिटिव coronavirus Positive पाए जाने के बाद स्टार्स दहशत के माहौल में जी रहे हैं। बीते दिनों खुद कनिका Kanika Kapoor Health Update ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा किया था। फिलहाल उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कनिका की जिंदगी से जुड़ी पांच खास बातें...!

चचेरे भाई की शादी में हुई राज से मुलाकात
कनिका लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने शास्त्रीय संगीत में शिक्षा ली है। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि कनिका 18 की उम्र में शादी कर ली थी। उन्होंने 1997 में राज चंडोक से सात फेरे लिए। लेकिन शायद ही यह कोई जानता है कि कनिका की चचेरे भाई की शादी में राज से मुलाकात हुई थी।

2012 में शुरू किया गायिका की सफर
राज और कनिका की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकी दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तीन बच्चें हैं। इसके बाद कनिका ने वर्ष 2012 में अपना गायिकी का सफर 'जुगनी जी' गाने से शुरू किया। इसके बाद उन्हें अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म में गाने का मौका मिला।

'बेबी डॉल' गाने हुईं फेमस
सनी लियोनी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के गाने 'बेबी डॉल' से कनिका लोकप्रिय हुईं। इस गाने को लाखों दर्शकों ने पसंद किया। इसके बाद उन्होंने 'चिट्टियां कलाइयां', 'सुपर गर्ल फ्रॉम चाइन' और 'लवली' जैसे सफल गानों से इंडस्ट्री में धमाल मचाया।

आदित्य किलाचंद को डेट करने की आई खबरें
दो साल पहले वर्ष 2018 में कनिका और आदित्य किलाचंद के डेट करने की खबरे आईं। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। बता दें कि आदित्य मशहूर पत्रकार शोभा डे के बेटे हैं। राज चंडोक से तलाक के बाद कनिका अपने तीनों बच्चों की परवरिश अकेली ही कर रही हैं। जो लंदन में रहते हैं और वे अक्सर उनसे मिलने जाती रहती हैं।