7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लॉकबस्टर मूवी कांतारा का तुलु वर्जन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुआ रिलीज

Kantara: फिल्म के निर्माता होम्बले फिल्म्स ने 24 नवंबर को ऐलान किया था की उनकी फिल्म कांतारा का तुलु संस्करण 25 नवंबर को विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। कांतारा को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।

2 min read
Google source verification
kantara.jpg

kantara

Kantara: 30 सितंबर को रिलीज होने के बाद से होम्बले फिल्म्स का सिनेमाई चमत्कार कांतारा दुनिया भर में धूम मचा रहा है। इसने आधुनिक समय में एक फिल्म की सफलता के मापदंडों को सही मायने में फिर से परिभाषित किया है और फिल्म लगातार सफलता की सीढी चढ़ती चली जा रही है और रुकने का नाम नहीं ले रही। फिल्म के पोस्टर भी लोगों को काफी अट्रैक्टिव लगे। अब यह फिल्म kantara ऑस्ट्रेलिया में अपने तुलु संस्करण का प्रीमियर करने के लिए पूरी तरह तैयार है।फिल्म को और ज्यादा पब्लिसिटी दिलाने के लिए फिल्म के बारे में शेयर करते हुए ड्रीम स्क्रीन इंटरनेशनल ने भारतीय फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अपने सोशल मीडिया पर शो के शेड्यूल को शेयर करते हुए लिखा, ‘कंतारा तुलु संस्करण की घोषणा करने के लिए एक्साइटेड ... ब्लॉकबस्टर के बाद हिट कंतारा मूल तुलु संस्करण है जिसे सभी बड़ी स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं...सिनेमा में #डिवाइनब्लॉकबस्टरकंटारा (DivineBlockbusterKantara Tulu Version) तुलु संस्करण।"


कंतारा का कन्नड़ संस्करण
कंतारा के कन्नड़ संस्करण को 30 सितंबर को रिलीज किया गया था। निर्माताओं ने ओटीटी रिलीज के लिए समय पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में फिल्म को डब करने का प्लान बनाया था, लेकिन जब कांटारा हिट हो गई और इसके बाकी संस्करणों के लिए मांग बढ़ी, तो उन्होंने फुर सब कुछ नए तरीके से रिलीज करने के लिए एक नया प्लान बनाया। दो सप्ताह के भीतर, टीम के सभी संस्करण खत्म हो गए। उस समय, तटीय कर्नाटक में तुलु भाषी क्षेत्र तुलु संस्करण के लिए भी आशावादी था, क्योंकि फिल्म में तुलु संवाद पहले से ही मौजूद थे।

कंतारा फिल्म की डबिंग
अक्टूबर के आसपास, यह साफ हो गया कि तुलु की डबिंग तेजी से चल रही है। लेकिन यह साफ नहीं है कि तुलु संस्करण में एक महीने से अधिक की देरी क्यों हुई। असल में, भारत में, तुलु-डब संस्करण 2 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

ऋषभ-शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म कंतारा 24 नवंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर ओटीटी पर रिलीज की गई थी। हालांकि, यह केवल कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में अवेलेबल है। हिंदी संस्करण बाद में नेटफ्लिक्स पर आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
cirkus: क्या एक जोकर की तरह लोगों का मनोरंजन कर पाएंगे रणवीर सिंह के डबल रोल

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग