इससे पहले भी गोविंदा और कृष्णा के रिश्तों को लेकर मजाक हुआ था। दरअसल, हाल ही के एक एपिसोड में अनुपम खेर, सतीश कौशिक और पंकज त्रिपाठी बतौर मेहमान पहुंचे थे। जिसमें कृष्णा अमिताभ बच्चन बनकर आते हैं। उसके बाद चंदू कृष्णा से कहते हैं कि ‘मैं आपसे ज्यादा टैलेंटेड हूं।' कृष्णा जवाब देते हैं, आप एक ऐसी चीज बताइए जो मैं नहीं कर सकता हूं। चंदू जवाब में कहते हैं, ‘मैं गोविंदा के हर एपिसोड में परफॉर्म कर सकता हूं।' इस बात को सुन खुद कृष्णा भी हंसने लगते हैं।