उदित नारायण ने बेटे की शादी के रिसेप्शन का न्यौता पीएम नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन को भी दिया था। ऐसे में उन्होंने बताया कि दोनों ने उन्हें खत लिखकर बधाई दी। वहीं, राजनाथ सिंह ने कॉल कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, हम खुशनसीब हैं जो इतने लोगों ने हमें दुआएं दी। इसके अलावा अपनी बहू के बारे में बात करते हुए उदित नारायण ने कहा, वह बहुत प्यारी है। कम बोलती है। हमें आदित्य की शादी के लिए कई रिश्ते आए थे। लेकिन फिर उसने अपनी मां से कहा कि वह श्वेता के शादी करना चाहता है। हम इस रिश्ते से काफी खुश थे।