कप्तानों के रूप में प्रत्येक टीम में दो सेलिब्रिटी प्लेबैक सिंगर्स होंगे, जिनमें एक मेल और एक फीमेल सिंगर शामिल होंगे। इन कप्तानों में दलेर मेहंदी, साजिद खान, शान, अंकित तिवारी, नेहा भसीन, आकृति कक्कर, जावेद अली, शिल्पा राव, असीस कौर और भूमि त्रिवेदी जैसे जाने-माने सिंगर्स शामिल हैं, जो अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए अपनी प्रतिष्ठा के लिए मुकाबला करेंगे। इसके अलावा हर टीम में हेमंत बृजवासी, सलमान अली, ज्योतिका तांगरी जैसे रियलिटी स्टार्स भी होंगे। टैलेंट के इस पूल में इजाफा करते हुए इन टीमों में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से 6 ताजगी भरी आवाज़ें भी शामिल की जाएंगी, जिन्हें इस लीग का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।