दरअसल, इस वीकेंड के वार में कॉलर ऑफ द वीक का कॉल आया। जिसमें अभिनव से सवाल किया गया कि रुबीना के खुलासे के बाद उनकी कोई खास प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। तो क्या वह अपने फैसले पर कायम हैं? क्या आप शो से निकलने के बाद तलाक लेंगे? इसपर अभिनव कहते हैं, अब ऐसा कुछ नहीं होगा। शो में आने के बाद मुझे रुबीना से फिर से प्यार हो गया है। हम लाग साथ में इस शो में आए थे और घर भी वापस साथ ही जाएंगे। अब हम साथ ही रहेंगे’। अभिनव के इस जवाब को सुनकर रुबीना के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है। इसके साथ ही दोनों के फैंस भी इस फैसले से काफी खुश हैं।