
Karan Johar Flaunt His Grey Hair look
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर ( Bollywood Director Karan Johar ) जितना अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उतना ही वो अपने लुक की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। करण के स्टाइल और ब्रांड की चर्चा हमेशा होती रही है। सभी सेलेब्स उनके फैशन सेंस की खूब तारीफ करते हैं। इतना ही नहीं अक्सर करण लोगों को स्टाइलिंग सिखाते हुए नज़र आते हैं। लॉकडाउन के बीच भी उनका एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
View this post on InstagramHe’s off to london and she has pronounced me elderly! Such is my life! #lockdownwiththejohars
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
दरअसल, फिल्ममेकर करण जौहर लॉकडाउन के दौरान अपने सैलॉन को काफी याद कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने कुछ समय पहले अपने बालों का रंग ग्रे करवा लिया था। उनके इस लुक को ओल्ड एज ( Karan Johar Old Age Look ) जैसा बताया जा रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके बच्चें उनके कपड़ों के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब उनकी बेटी रूही जौहर ( Karan Johar Roohi Johar ) उनकी तरफ देखती हैं। तो वो उन्हें बूढ़ा कह देती हैं। जिसे सुन करण जोरों से हंसने लगते हैं। इस लुक के साथ वो आडियंस को भी खूब एंटनरटेन करते हुए नज़र आ रहे हैं।
बता दें 24 अप्रैल के दिन अभिनेता वरुण धवन ( Varun Dhawan ) के बर्थडे पर भी उन्हें विश करते हुए करण ने हेयर कलर पर बात करते हुए बताया कि सभी सैलॉन बंद हैं। वरूण ने करण को कहा कि 'उनका लुक फेमस विलन बांड जैसा लग रहा है।' जिसपर हंसते हुए करण किसी भी तरह के विलेन का किरदार निभाने में कोई इंटरेस्ट ना होने जैसी बात कहते हैं। करण का ये लुक जमकर वायरल हो रहा है।
Published on:
26 Apr 2020 11:47 am
