करण जौहर ने आगे कहा, “80 के दशक में, मुझे नहीं पता कि मैं मेरा हेडस्पेस कैसा था क्योंकि मुझे समझ नहीं आता था कि मैं क्या हूं। मुझे लगता था मैं बहुत अलग हूं। मुझे बताया गया कि जो और जितना मुझमें होना चाहिए मैं उससे ज्यादा लड़कियों जैसा हूं। मैं अलग तरह से चलता था, भागता था और अलग तरह से बात करता था। मेरे जीवन के चुनाव, मेरे शौक, सब अलग बाकी लोगों से अलग थे।”