युजवेंद्र चहल के बर्थडे पर आरजे महविश ने उन्हें इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में विश भी किया। जो पोस्ट महविश ने किया उसमें एक अनसीन फोटो दिखी, इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे यूजी! उम्र का बढ़ना लाइफ का एक पार्ट है, दूसरे हिस्से तो और भी बुरे हैं। बर्थडे की शुभकामनाए।” इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लग गई। कुछ फैंस इसे प्यारा बता रहे हैं तो कुछ लोगो ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए।