
Karan Johar host Bigg Boss OTT
नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर आने वाला सुपरहिट शो बिग बॉस एक बार फिर से एक नए अंदाज के साथ वूट एप पर धमाकेदार एंट्री मारने वाला है। बिग बॉस ओटीटी के नाम से प्रसारित किए जाने वाले इस शो में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। और सबसे खास बात यह है कि इस शो में करण जौहर को होस्ट करने के लिए चुना गया है। अब कारण जौहर (Karan Johar) के साथ दर्शक भी इस शो के लिए काफी एक्साइटिड हैं।
शो की शुरुआत करने से पहले करण जौहर (Karan Johar) ने मीडिया से कई बाते शेयर की है। जिसमें उन्होने बताया है कि वो बिग बॉस के घर में खुद बंद होना तो चाहते है कि लेकिन कुछ चीजे ऐसी भी है जिसके बिना वो एक पल भी अकेले नही रह सकते है। घर के अंदर अगर उन्हें उनका फोन मिल जाए तो वो कई दिनो तक बिग बॉस के घर में रह सकते है।
जब करण जौहर से पूछा गया कि यदि उन्हें बिग बॉस के घर में रहने का चांस मिला तो वो किसके साथ रहना चाहेंगे? तो करण जौहर ने कहा कि वो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ बिग बॉस के घर में बंद होना चाहेंगे। करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा करण की अच्छी दोस्त हैं, जिस कारण उन्होंने इन दोनों का नाम लिया है।
Updated on:
04 Aug 2021 09:32 am
Published on:
04 Aug 2021 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
