
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में वह दुल्हन की तरह सजी हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड कलर का लहंगा और पिंक दुपट्टा पहना है।

साथ ही उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी, चोकर नेकलेस से अपने लुक को कंप्लीट किया है। उनके साथ अभिनेता गुरमीत चौधरी भी नजर आ रहे हैं।

दरअसल, करीना ने हाल में गुरमीत के साथ एक विज्ञापन एड शूट किया है। ये तस्वीरें उसी एड शूट की हैं। गुरमीत ने करीना संग शूट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

करीना की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। वे करीना के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।