'वैक्सीन लगवाना क्यों जरूरी'
करीना कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'हमें पता नहीं चलता कि हमारे बच्चे भी उन चीजों को देख-समझ रहे होते हैं जिन्हें हमें लगता है कि नहीं देख रहे होंगे। साथ ही वे डरते भी हैं। हम टीम एंड ट्राई से बात कर रहे हैं और यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी को वैक्सीन लगवाना क्यों जरूरी है और मुझे लगता है कि यह इसे आसानी से समझा देता है। यह वाकई इतना ही आसान है। लेकिन जैसे कि हम हमारे बच्चों को समझाते हैं, हमको भी धैर्यवान होने की जरूरत है और उनकी मदद करनी है जो हमारी मदद कर रहे हैं जैसे मेडिकलकर्मी, फार्मा, अधिकारी और लाखों स्वयंसेवक। कृप्या रजिस्टर करवाएं और अपनी बारी का इंतजार करें।' करीना ने इसके साथ ही हैशटैग ब्रेकदचैन यूज किया है।'