शादी के 17 साल बाद से ही एक-दूसरे से अलग रहते हैं Kareena Kapoor के माता-पिता, एक्ट्रेस ने बताई वजह
नई दिल्लीPublished: Dec 20, 2020 04:37:18 pm
- एक्टर रणधीर कपूर और बबीता की साल 1971 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के 17 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे। अब करीना ने अपने माता-पिता के इस फैसले पर अपनी बात कही है।


Kareena Kapoor Khan
नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री पर सालों से राज करने वाला कपूर खानदान आए दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में बना रहता है। अब हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने माता-पिता के अलग रहने पर खुलकर बात की है। दरअसल, एक्टर रणधीर कपूर और बबीता की साल 1971 में शादी हुई थी। उसके बाद करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों की जिंदगी में आईं। लेकिन शादी के 17 साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया।