25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonu Sood के साथ इस सीन को करने से चिरंजीवी ने किया मना, बोले- ऐसा किया तो लोग मुझे गालियां देंगे

सोनू सूद ने अपनी साउथ इंडियन फिल्म 'आचार्य' का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि सुपरस्टार चिरंजीवी ने उन्हें फिल्म के एक सीन में पीटने से मना कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 20 Dec 2020, 1:41 PM IST

sonu_sood_chiranjeevi.jpg

Sonu Sood Chiranjeevi

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की छवि इस लॉकडाउन में पूरी तरह बदल गई है। फिल्मों में विलेन के किरदार में नजर आने वाले सोनू लोगों के रियल लाइफ में हीरो बन गए हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है। बस एक पुकार और सोनू मदद के लिए हाजिर। एक्टर ने अबतक कई हजारों-लाखों की मदद की है और आगे भी इसे जारी रखने का फैसला किया है।

Sushant Singh Rajput के पिता केके सिंह हुए अस्पताल में भर्ती

अब जब लोगों की नजर में सोनू भगवान जैसी छवि रखते हैं तो भला फिल्मों में कोई उन्हें पिटते हुए कैसे देख सकता है। यही कारण है कि साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोनू को फिल्म के एक सीन में पीटने से इंकार कर दिया। दरअसल, सोनू ने शुक्रवार को 'वी द वीमेन' के वर्चुअल सेशन के दौरान अपनी साउथ इंडियन फिल्म 'आचार्य' का एक किस्सा शेयर किया।

उन्होंने बताया कि हम एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। तभी चिरंजीवी सर ने मुझसे कहा कि तुम्हारा होना हमारे लिए बड़ी समस्या है। क्योंकि मैं एक्शन सीन में तुम्हें पीट नहीं सकता हूं। अगर मैं ऐसा करता हूं तो मुझे लोगों द्वारा बहुत गालियां पड़ेंगी। इसके साथ ही सोनू ने बताया कि फिल्म का एक और सीन बदला गया। जिसमें सर ने मेरे ऊपर पैर रखे हुए थे। लेकिन इस सीन को भी दोबारा शूट किया गया।

बॉलीवुड गैंग को हुई थी Govinda के स्टारडम से प्रॉबल्म, मौका मिलते ही कर दिया था एक्टर को साइड लाइन

बता दें कि सोनू सूद की बदली हुई छवि को देखकर उनकी फिल्मों में उनके सीन को दोबारा शूट किया गया है। अपने रोल में हुए बदलाव के बारे में जब एक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पिछले एक साल में मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं। जहां तक मेरे करियर की बात है तो मैं अब विलेन के किरदार नहीं निभाऊंगा। अब मैं पॉजिटिव रोल ही करूंगा। सोनू ने बताया कि उन्हें अच्छे रोल्स ऑफर हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि उन्हें साल में कम से कम दो फिल्मों में काम करने के लिए समय निकालना होगा।'