25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sushant Singh Rajput के पिता केके सिंह हुए अस्पताल में भर्ती

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput ) के पिता केके सिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी दोनों बेटियां प्रियंका और नीतू सिंह नजर आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 20 Dec 2020, 11:15 AM IST

sushant_singh_rajput_father.jpg

Sushant Singh Rajput father

नई दिल्ली: बॉालीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन अभी तक भी उनकी मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। सीबीआई द्वारा इस केस की जांच जारी है। वहीं, सुशांत का परिवार आए दिन इंसाफ की मांग करता रहता है। उनकी बहन श्वेता सोशल मीडिया के जरिए न्याय की उम्मीद में पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच अब खबर आ रही हैं कि सुशांत के पिता केके सिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

Sushant Singh Rajput को याद कर अंकिता लोखंडे के आंखों में आए आंसू, अपने रिश्ते को बताया 'अमर'

दरअसल, खबरें हैं कि वह दिल संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्हें फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल वह डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। अस्पताल से सुशांत के पिता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उनके साथ उनकी दोनों बेटियां प्रियंका और नीतू सिंह नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर कहा जा सकता है कि वह अच्छे से रिकवरी कर रहे हैं।

शादी करने जा रहे सुशांत और अंकिता लोखंडे के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों अलग हो गए?

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनका शव उनके कमरे से मिला था। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड बताया। लेकिन सुशांत के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद ये केस सीबीआई को सौंपा गया। हालांकि सीबीआई के बाद ईडी और एनसीबी की भी इस केस में एंट्री हुई। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में कई सेलेब्स से पूछताछ की। वहीं, रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को गिफ्तार भी किया था। हालांकि अब दोनों को जमानत मिल चुकी है।