7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिक्वेस्ट करने पर भी करीना कपूर ने महिला फैन से नहीं मिलाया हाथ, वीडियो देख लोगों ने लगाई लताड़

Kareena Kapoor Troll : करीना कपूर हाल ही में अपने पति सैफ अली खान के साथ डिनर डेट पर निकली थीं। इस दौरान जैसे ही वे कार से उतरीं तभी उनकी एक महिला फैन करीना से हाथ मिलाने के लिए कहने लगी। लेकिन एक्ट्रेस महिला को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गईं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

May 07, 2023

kareena_kapoor_trolled_on_social_media_for_not_shake_hands_with_female_fan_watch_video.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) की पूरी दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस 40 साल की हो चुकी हैं लेकिन इस उम्र में भी वे हर लुक में बेहद गॉर्जियस लगती हैं। फैंस को सैफ अली खान के साथ उनकी पेयरिंग काफी पसंद है। हाल ही में करीना और सैफ मुंबई में डिनर डेट के लिए साथ निकले। तभी वेन्यू पर कार से निकलने के बाद जैसे ही एक्ट्रेस कार से बाहर निकली तो वहां एक महिला फैन उनसे मिलने पहुंची। तभी कुछ ऐसा हुआ कि अब करीना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ बीते शनिवार को डिनर डेट पर गई थीं। जैसै ही वह वेन्यू तक पहुंचीं, कार से निकलने के बाद एक महिला फैन उनके पास पहुंच गई और एक्ट्रेस से से हाथ मिलाने की कोशिश की। इस दौरान एक्ट्रेस ने महिला से हाथ नहीं मिलाया। महिला ने कहा कि एक बार छू लेने दो। जिसपर एक्ट्रेस उन्हें नमस्ते करते हुए अंदर चली गईं। इसके बाद एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने महिला को पीछे कर दिया।

अपने इस एटीट्यूड के चलते करीना कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है। हालांकि यूजर्स दो हिस्सों में बंटे दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बस एक बार हाथ ही तो लगाना चाहती थीं, उसे प्यार से भी समझाया जा सकता था।' तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'एटीट्यूड बहुत आ गया है, आज कल की एक्ट्रेस में'।

यह भी पढ़े - खतरों की खिलाड़ी बन रकुलप्रीत ने -15 डिग्री पानी में लगाई डुबकी, वीडियो देख लोग हैरत में

हालांकि कुछ लोग एक्ट्रेस के सपोर्ट में भी आए। एक यूजर ने लिखा, 'एक बार अक्षय कुमार ने कहा था, किसी ने हाथ मिलाना चाहा और उन्होंने हाथ मिलाया, उसकी उंगलियों के बीच रेजर थी और अक्षय का पूरा हाथ कट गया था। सेलिब्रिटीज के लिए हर किसी से हाथ मिलाना बहुत नुकसानदायक होता है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि करीना अच्छी है। उसमें एटीट्यूड इश्यू हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उसने नमस्ते कहा, पीछे मुड़कर उसे वेव भी किया, और अब वह लेडी चाहती है कि वह करीना को छुए और उसके गले लगे...कभी-कभी यह बहुत डरावना हो जाता है।'

एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो आखिरी बार उन्हें आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। इसके बाद से करीना कपूर के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि करीना के पास 'द क्रू' नाम का प्रोजेक्ट है। राजेश कृष्णन की निर्देशित इस फिल्म में करीना तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेश शेयर करती देखी जाएंगी।

यह भी पढ़े - इवेंट में उर्फी जावेद की ड्रेस को घूरती दिखीं जीनत अमान, वीडियो पर यूजर्स दे रहे मजेदार कमेंट