
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) फिल्मों में अपनी एक्टिंग से तो फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। साथ ही अपनी तस्वीरों और वीडियो से भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छाई रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी एक वीडियो (Rakul Preet Singh Instagram) शेयर की है, जिसमें वे माइनस 15 डिग्री तापमान में बर्फीले ठंडे पानी में डुबकी लगा रही हैं। इस दौरान उन्होंने बिकिनी पहनी हुई है।
रकुल प्रीत सिंह ने बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच डुबकी लगाते हुए यह वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कैप्शन दिया, 'क्रायो इन माइनस 15 डिग्री कोई? क्रायो का मतलब है क्रायोथेरेपी जो एक बहुत कम तापमान में की जाने वाली प्रक्रिया है।' एक्ट्रेस के चेहरे से साफ नजर आ रहा है कि जो उन्होंने किया है उसके लिए कितनी हिम्मत चाहिए होती है।
फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई यूजर वीडियो में कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रकुल ने तो पानी में आग लगा दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब पानी उबल गया होगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अब ये पूरा ग्लेशियर पिघल जाएगा।' एक और यूजर ने लिखा, 'यह इस बात का सबूत है कई वह बेहद हॉट है।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह को पिछली बार फिल्म 'छतरीवाली' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कंडोम टेस्टर और उसे बेचने वाली लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म को 20 जनवरी 2023 को OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। उनकी आने वाली फिल्मों में 'मेरी पत्नी' की रीमेक के अलावा तमिल भाषा की दो फ़िल्में 'अयालन' और 'इंडियन 2' हैं।
Published on:
07 May 2023 09:37 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
