scriptकरिश्मा कपूर सिंगल मॉम होकर कैसे उठा रही हैं जिम्मेदारियां, बच्चों का खर्चा है लाखों का | Karisma Kapoor married businessman Sanjay Kapoor | Patrika News
बॉलीवुड

करिश्मा कपूर सिंगल मॉम होकर कैसे उठा रही हैं जिम्मेदारियां, बच्चों का खर्चा है लाखों का

करिश्मा कपूर (karishma kapoor) ने बिजनेसमैन संजय कपूर से की थी शादी
उनके दो बच्चें समायरा(Samaira) और कियान(Kiaan) है

Nov 21, 2020 / 03:14 pm

Pratibha Tripathi

karishma kapoor

karishma kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हॉट और सेक्सी अभिनेत्री के नाम से शुमार करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) हमेशा से इस इंडस्ट्री में राज करती आई है। इस अंभिनेत्री की खूबसूरती को देख फैंस हमेशा उनके कायल रहे है। 90 के दशक की वह सबसे सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। करिश्मा कपूर( (karishma kapoor) ने शादी के बाद से इस इंडस्ट्री को भले ही अलविदा कह दिया हो लेकिन उनकी अदाएगी की तारीफ आज भी लोगों की जुंबा से सुनने को मिल ही जाती है। करिश्मा कपूर (karishma kapoor) ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन यह शादी लंबे समय तक ना चल सकी और दोनों की रजामंदी के बाद आपस में तलाक हो गया। करिश्मा अब अपने दोनों बच्चों समायरा(Samaira) और कियान(Kiaan) के साथ मुंबई में अकेली रहती हैं। हांलाकि वो अभी भी फिल्मी पर्दे से दूर हैं। हाल ही में वो वेब सीरिज़ ‘मेंटलहुड’ में नज़र आई थीं। करिश्मा कुछ ब्रांड्स के प्रमोशन करते हुए विज्ञापनों में भी दिख जाती हैं।

लेकिन लोगों के मन में सवाल यही उठता है कि फिल्मों से दूर होने के साथ वो किसी दूसरी चीजों में भी एक्टीव नही है इसके बाद भी वो अपने बच्चों के लाखों का खर्च कैसे उठा लेती है? चलिए आज हम आपको बता रहे है इसके बारे में…

आपको बता दें, कि करिश्मा से तलाक लेने के बाद भी उनके एक्स-हस्बैंड संजय कपूर(Sunjay Kapur) अपने बच्चों की जिम्मेदारियों को निभाना नही भूले हैं। उनका सारा खर्च वो खुद उठाते हैं। करिश्मा कपूर भले ही एक जानेमाने परिवार से तालुक रखती है। और फिल्मी दुनिया की वो एक सफल स्टार भी रही है। लेकिन इसके बाद भी उनकी शादी उतनी ही असफल रही है। शादी के बाद बच्चे फिर तलाक जैसे दर्द को वो अकेले ही झेलते हुए बच्चों को संभालती रही है। पति से बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए भी उन्हें कानूनी जंग लड़नी पड़ी।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर से अलग होने के बाद उन्होनें परफेक्ट सिंगल मॉम(Single Mom) का फर्ज बाखूबी निभाया। लेकिन पिता नें भी अपने फर्ज को पूरा करने के लिए कोई कसर नही छोड़ी। कहा जाता है, बच्चों को किसी तरह की कोई कमी ना हो इसके लिए बच्चों की फाइनेंशियल जरुरतें संजय कपूर ही पूरी करते हैं। संजय और करिश्मा के तलाक को बॉलीवुड के सबसे मंहगे तलाक में गिना जाता है। संजय कपूर को तलाक के बाद करिश्मा को बतौर एलिमनी मोटी रकम देनी पड़ी थी।

करिश्मा कपूर को उन्होने अपने पिता का खरीदा फ्लैट उनके नाम कर दिया था जहां पर करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ खार(Khar) के फ्लैट में रहती हैं

बताया जाता है कि संजय ने अपने दोनों बच्चों के नाम से 14 करोड़ के बॉन्ड खरीदे, जिसका ब्याज प्रति महीने 10 लाख रुपए करिश्मा को मिलता है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चें देश के सबसे महंगे स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’में पढ़ते हैं। बच्चों की पढ़ाई और रहन-सहन पर होने वाले खर्चे की ज़िम्मेदारी भी संजय कपूर के पास ही है।

इतना ही नही समायरा और कियान छुट्टियों का समय अपने पापा और दूसरी मां के साथ व्यतीत करते है। संजय की पत्नी प्रिया चटवाल को कियान और समायरा दोनों काफी अच्छे लगते है। वो भी उन्हें काफी प्यार करती है। दोनों के जन्मदिन पर प्रिया उन्हें बर्थडे विश करना कभी नहीं भूलती। पिछले साल की दिवाली समायरा और कियान ने इन्ही दोनों के साथ मनाई थी।

Home / Entertainment / Bollywood / करिश्मा कपूर सिंगल मॉम होकर कैसे उठा रही हैं जिम्मेदारियां, बच्चों का खर्चा है लाखों का

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो