
Kartik Aaryan
नई दिल्ली। 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू की टीटू की स्वीटी' में जबरदस्त एक्टिंग कर हिट हुए कार्तिक आर्यन आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 21 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। अब कार्तिक आर्यन ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के जरिए उन्होंने फैंस को जानकारी दी है कि वह जल्द ही बड़ा धमाका करने वाले हैं।
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। ब्लैक कलर की जैकेट पहने वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही, उन्होंने काफी सीरियस फेस बनाया हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, "आ रहा है कुछ अलग सा, कुछ गेस कर सकते हैं।" उनकी इस फोटो पर छह लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस अंदाजा लगा रहा है कि उनकी कोई फिल्म आने वाली है।
इसके साथ ही, कार्तिक ने एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह 20 जून को बड़ा धमाका करने वाले हैं। जिसके बारे में जानकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे। कार्तिक इस वीडियो को लेकर रविवार को 12 बजे डिटेल्स शेयर करेंगे। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर 38 लाख व्यूज आ चुके हैं। उनके इस वीडियो पर भूमि पेडनेकर, दर्शन कुमार से लेकर डब्बू रतनानी समेत स्टार्स ने भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। हालांकि, रविवार को साफ हो जाएगा कि कार्तिक क्या धमाका करने वाले हैं।
बता दें कि कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन को 'दोस्ताना 2' से आउट कर दिया गया। खबर है कि करण जौहर और उनके बीच कुछ अनबन चल रही है। जिसके चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि, इससे एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक बार फिर नेपोटिज्म की बहस छिड़ गई और लोगों ने करण जौहर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 'दोस्ताना 2' के बाद आनंद एल राय की फिल्म से भी कार्तिक को बाहर कर दिया गया। जिसके बाद आनंद एल राय ने साफ किया कि ये खबरें फेक हैं। उन्होंने किसी फिल्म के लिए एक्टर को कास्ट ही नहीं किया था।
Published on:
19 Jun 2021 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
