करीना ने रखी हाउस पार्टी
हालांकि, मलाइका अरोड़ा इस पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं। करीना कपूर ने पार्टी की इस तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर में बेबो और मलाइका अरोड़ा नजर आ रहे हैं। दोनों हंसते हुई नजर आ रही हैं। फोटो में करीना ने व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लैक पैंट्स पहनी है। वहीं मलाइका ने ब्लैक टैंक टॉप के साथ शॉर्ट्स पहने हैं। दोनों का लुक काफी हॉट लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, Gucci bffs forever. बेबो की इस पोस्ट पर करीब 5 लाख लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस जमकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।