24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटो शेयर कर इस अभिनेता ने खुद को बताया ‘हुस्न परी’, फैन्स के आ रहे हैं ऐसे ऐसे रिएक्शन

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में खुद को हुस्न परी कहा है।
2 min read
Google source verification
Kartik Aaryan

Kartik Aaryan

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक रोजाना अपनी नई फोटो और वीडियो फैंस के लिए शेयर करते रहते है। हाल ही में उन्होंने एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर पर अभिनेता ने एक ऐसा कैप्शन लिखा, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को भी उनकी फोटो पर कैप्शन बहुत पसंद आया है। इस पर उनके चाहने वाले अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में खुद को हुस्न परी कहा है। कार्तिक आर्यन की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो पर उनके फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक फैन ने साबुन ब्रांड निरमा का जिंगल लिखा, 'तुम हुस्न परी तुम जाने जहां, तुम सब से हंसी तुम सबसे जवान, सौंदर्य साबुन निरमा, सौंदर्य साबुन निरमा।' दूसरे फैन ने लिखा, 'हुस्न परा यू आर' एक ने टिप्पणी की, 'माय क्रश।'

View this post on Instagram

HusnPari 🔥

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

बता दें कि कार्तिक इन दिनों कोरोना वायरस पर जागरुकता फैलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना को लेकर नया टॉक शो 'कोकी पूछेगा शुरू किया है। 'कोकी पूछेगा' में वो सेलेब्रिटीज, देश के हीरो और ऐसे लोगों के इंटरव्यू ले रहे हैं, जो काफी फेमस हुए हैं। अभिनेता ने कोरोना संक्रमितों और डॉक्टर्स की मदद के लिए आर्थिक मदद भी दी है। इस प्रकार बॉलीवुड के सभी स्टार्स ने भी इसके लिए दान किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग