6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार अपने ​पति की लंबी उम्र की दुआ मांगेंगी ये 5 एक्ट्रेस, जानें उनके नाम

पूरा दिन निराजल व्रत करने के बाद चांद को देख पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलना ये सब रीत बेहद ही खास होती है।
3 min read
Google source verification
karwa chauth

karwa chauth

करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस त्यौहार को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में भी काफी उत्साहा देखा जाता है। पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ करती है। पूरा दिन निर्जला व्रत करने के बाद चांद को देख पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलना ये सब रीत बेहद ही खास होती है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 5 एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका शादी के बाद ये पहला करवा चौथ है। तो आइए जानते हैं उनके बारे में...

सोनम कपूर
बॉलीवुड में फैशन डीवा कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इसी साल अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी की है। दोनों की शादी इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक रही है। उनकी शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स नजर आए थे। सोनम का शादी के बाद ये पहला करवा चौथ है।

नेहा धूपिया
गुपचुप तरीके से शादी रचाकर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने फैंस को हैरान कर दिया था। नेहा एक्टर अंगद बेदी के साथ इसी साल शादी की है। शादी के कुछ ही महीनों बाद नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से एक बार फिर सभी को चौंका दिया था। नेहा का ये पहला करवा चौथ का व्रत है। चूंकि नेहा प्रेंग्नेंट हैं अब देखना ये है कि वह इस त्यौहार को किस तरह मनाती हैं।

श्रिया सरन
फिल्म 'दृश्यम' एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचेव से शादी की है। श्रिया ने आंद्रेई संग इसी साल 12 मार्च को सात फेरे लिए हैं। श्रिया ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है।

इशिता दत्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस और तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता ने एक्टर वत्सल सेठ के साथ इसी साल सात फेरे लिए। इशिता का ये पहला करवा चौथ है। इन दिनों इशिता अपनी बहन तनुश्री को लेकर काफी चर्चा में हैं।

भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया संग शादी रचाई है। दोनों एक दूसरे को करीब 2 साल तक डेट किया है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इस साल भारती का पहला करवा चौथ है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग