
alia bhatt katrina kaif
कहते हैं कि बॉलीवुड में दो अच्छी अभिनेत्री एक अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं, लेकिन कैटरीना और आलिया ने इस मिथ को तोड़ा है। ये दोनों न सिर्फ खास मौकों पर एक साथ नजर आती हैं, बल्कि कैट हमेशा एक बड़ी बहन की तरह आलिया खयाल रखती हैं। लेकिन कैट अब आलिया की फिटनेस ट्रेनर बन गई हैं, जो काफी स्ट्रिक्ट हैं। हाल ही कैटरीना ने अपने इंस्टा में एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो आलिया को स्कवैट करने का कह रही हैं।
उल्लेखनीय है कि इस वीडियो को महज 1 दिन में ही 16 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैट ने लिखा है-'ऐसा होता है, जब यास्मीन कराचीवाला पास नहीं होती हैं। आलिया तुम अच्छा कर रही हो। चिंता मत करो केवल 300 और स्कवैट करने हैं।' बता दें कि यास्मीन फिटनेस ट्रेनर हैं और ये दोनों उन्हीं से फिटनेस ट्रेलिंग लेती हैं।
इस वीडियो में कैटरीना, आलिया की सख्त ट्रेनर बनी हुई हैं और उनसे स्कवैट एक्सरसाइज करवा रही हैं। जहां आलिया पसीने से लथपथ बड़ी मुश्किल से डंबल्स पकड़े हुए स्कवैट एक्सरसाइज कर रही हैं, वहीं कैटरीना एक स्ट्रिक्ट जिम ट्रेनर की तरह गिनती कर रही हैं और उन्हें मोटीवेट भी कर रही हैं। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि जब उनकी फिटनेस ट्रेनर नहीं होती, तो कैसे कैट बखूबी उनका काम करती हैं।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
कैटरीना ने जो वीडियो शेयर किया है, उसी वीडियो को शेयर करते हुए यास्मीन कराचीवाला ने लिखा-' Stop trying to take over my profession @katrinakaif' मतलब 'मेरा काम लेना बंद करो कैटरीना।' इसी के साथ यास्मीन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आलिया और कैटरीना साथ मे वर्कआउट करती दिख रही हैं। दोनों साथ में पुशअप्स कर रही है और डंबल्स उठा रही हैं।
बता दें कि ये दोनों ही टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सेलिब्रेटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला से ट्रेनिंग लेती हैं। कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। दूसरी तरफ आलिया जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म राजी में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग इन दिनों कश्मीर में चल रही है।

Updated on:
31 Oct 2017 02:47 pm
Published on:
31 Oct 2017 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
