scriptमुंबई पुलिस ने बोलॉवुड एक्ट्रेस को लेडी पुलिस के पीटाई करने के आरोप में किया गिरफ्तार | Kavya Thapar arrested for drunk driving, assaulting woman constable | Patrika News
बॉलीवुड

मुंबई पुलिस ने बोलॉवुड एक्ट्रेस को लेडी पुलिस के पीटाई करने के आरोप में किया गिरफ्तार

हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली जिसके बाद जुहू थाने से निर्भया का दस्ता मौके पर पहुंचा।

Feb 19, 2022 / 11:09 am

Archana Keshri

मुंबई पुलिस ने बोलॉवुड एक्ट्रेस को लेडी पुलिस के पीटाई करने के आरोप में किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बोलॉवुड एक्ट्रेस को लेडी पुलिस के पीटाई करने के आरोप में किया गिरफ्तार

एक्ट्रेस काव्या थापर को को जुहू पुलिस ने गुरुवार तड़के जुहू में निर्भया टीम की एक महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

काव्या मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में दिखाई देती हैं। उन्हें जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदतमीजी करने का आरोप लगा है। उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बदतमीजी भी की। अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ये घटना जुहू में जे डब्ल्यू मैरियट होटल के पास गुरुवार को तड़के करीब एक बजे हुई, जब थापर शराब के नशे में अपनी एसयूवी कार चला रही थी। एक्ट्रेस वहां किसी पार्टी के लिए आई थी और अपनी कार में एक पुरुष मित्र के साथ पूर्वी उपनगर में अपने आवास पर लौट रही थी। कहा जा रहा है कि उन्होने पुलिस अधिकारियों से गाली-गलोज भी की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी 26 वर्षीय अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें

रेखा को जब इस एक्टर ने बाहों में जकड़ा तो खुद ही कट-कट चिल्लाने लगी एक्ट्रेस

kavya_thapar.jpg

एक्ट्रेस पर आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की उपयुक्त धाराओं के तहत एक लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने और आपराधिक बल का मामला दर्ज किया गया। एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर अंधेरी में एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसे भायखला महिला जेल भेज दिया गया है और जमानत मिलने तक एक्ट्रेस को वहीं रहना होगा।

यह भी पढ़ें

‘रईस’ के प्रमोशन के दौरान हुई शख्स की मौत पर सार्वजनिक माफी मांगेंगे शाहरुख खान?

Home / Entertainment / Bollywood / मुंबई पुलिस ने बोलॉवुड एक्ट्रेस को लेडी पुलिस के पीटाई करने के आरोप में किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो