
रेखा को जब इस एक्टर ने बाहों में जकड़ा तो खुद ही कट-कट चिल्लाने लगी एक्ट्रेस
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्यूटी क्वीन रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर बॉलीवुड की दुनिया में स्वर्णिम अक्षरों से अपना नाम अंकित करवाया है। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन ये बात भी सच है कि, रेखा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, और अपनी शानदार ऐक्टिंग से दर्शकों का दिल भी जीता है। उनकी बेहतरीन फिल्मों में एक ऐसी भी फिल्म शामिल है जिसमें उन्होंने बहुत ही बोल्ज और इंटीमेट सीन दिए हैं। उस वक्त में रेखा का ये सीन काफी सुर्खियों में भी रहा। उस फिल्म का नाम है 'उत्सव', इस फिल्म में उनके साथ शेखर सुमन भी नजर आए थे। यह फिल्म शेखर के लिए खास थी, क्योंकि उन्हें उस समय की सबसे फैमस एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट सीन करने का मौका मिला था।
इस फिल्म में रेखा और शेखर सुमन का ये इंटीमेंट सीन भले ही काफी बोल्ड और हिट रहा। मगर आपको बता दें, उस समय शेखर सुमन की हालत उस सीन को करने में बहुत खराब हो गई थी। इस बात का जिक्र शेखर सुमन ने अपने एक इंटरव्यू में किया था, उन्होंने बताया कि वो रेखा को हाथ लगाने में भी नर्वस फील कर रहे थे।
शेखर उस वक्त इंडस्ट्री में काफी नए थे और रेखा उस वक्त मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। इस बारे में शेखर सुमन ने बात करते हुए बताया कि जब उन्हें रेखा के साथ इंटीमेट सीन करने थे तब वो इस बात से काफी नर्वस थे की वो इतनी बड़ी एक्ट्रेस के साथ ऐसा सीन कैसे कर पाएंगे। उन्होंने इस डर को मन में बिठा लिया था कि शायद वो ये सीन नहीं कर पाएंगे।
फिर इसके बाद उन्होंने अपने सामने दो विक्ल्प रखे। पहला डर ये था कि इससे डर कर कहीं उन्हें हार्टअटैक न आ जाए या फिर उनके द्वारा किए गए थिएटर में प्रयास को वो यहां नीचोड़ दें। उन्होंने फिर दूसरा विकल्प चुना और उस सीन को बेहद ही शानदार तरीके से निभाया।
यह भी पढ़ें:'रईस' के प्रमोशन के दौरान हुई शख्स की मौत पर सार्वजनिक माफी मांगेंगे शाहरुख खान?
उन्होंने एक सीन का वाक्या सुनाया जब उन्हें रेखा को अपनी बाहों में भरना था, तो उस सीन के दौरान रेखा जोर-जोर से कट-कट बोलने लगीं। रेखा को ऐसा करते देख वो डर गए कि क्या उन्होंने कोई गलती कर दी है। लेकिन रेखा ने डायरेक्ट गिरीश से कहा, 'ये लड़का तो काफी प्रोफेशनल तरीके से शॉट दे रहा है'। तब इस पर गिरीश जी ने माहौल को हल्का बनाते हुए कहा कि, 'ये प्रोफेशनल शॉट कैसे नहीं दे पाएगा, सुबह से तकिए के साथ प्रैक्टिस जो कर रहा है।'
यह भी पढ़ें:कंगना रनौत ने यूपी की जनता से की अपील, वोट करे और योगी जी की सरकार को फिर से वापस लाए
Published on:
18 Feb 2022, 11:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.