बॉलीवुड इंडस्ट्री खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेस में शुमार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जल्द ही ‘भूल भुलैया 2’, ‘गोविंदा मेरा नाम’ और ‘जुग जुग जियो’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिनसे जुड़ी जानकारी वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती है. इसके अलावा वो अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटो-वीडियो भी साझा करती हैं, जिनको काफी पसंद किया जाता है. कियारा आडवाणी के फिल्मी सफर के बारे में उनके सभी फैंस जानते हैं, लेकिन क्या आप उनकी पर्सनल लाइफ की कुछ खास बाते जानते हैं.