दरअसल, दृशा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर बिमल रॉय (Bimal Roy) की परपोती हैं. जी हां, वहीं बिमल रॉय जिन्होंने 'दो बीघा जमीन', 'परिणीता', 'बिराज बहू', 'देवदास', 'मधूमति', 'सुजाता' और 'बंदिनी' जैसी शानदार और हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है. साथ ही बताया जाता है कि धर्मेंद्र और बिमल रॉय गहरे दोस्त रहे. इतना ही नहीं स्ट्रगल के दौरान धर्मेंद्र बिमल के पास गए थे और उन्होंने काम मांगा था, जिसके बाद बिमल ने उन्हें कई फिल्मों में काम दिया था. उनकी दोस्ती समय के साथ गहरी होती चली गई.