हम आपके हैं कौन की 'निशा' (Hum Apke Hain Kaun - Nisha)
माधुरी दीक्षित की कोई फिल्म किसी को याद हो न हो, लेकिन इस फिल्म को कोई भूल नहीं सकता. ये एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें माधुरी सलमान खान के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म के हर एक गाने और सीन ने लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है. ये फिल्म पुरानी फिल्म 'नदिया पार' की रीमेक थी, लेकिन इसको उस फिल्म से ज्यादा पहचान मिली और आज भी इस फिल्म को खूब देखा जाता है.